फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवानपुर के 12 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर पंचायत अगवानपुर में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम ने मॉर्निंग रेड की। इस दौरान 12 घरों में चोरी से विद्युत पकड़ी। जेई और उनकी टीम ने मौके पर कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निगम की कार्रवाई से बिजली चोरों में उथल पुथल मच गई है।
विज्ञापन

अगवानपुर बिजलीघर के उपखंड अधिकारी आदित्य प्रकाश और जेई सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। जेई का कहना है कि लोगों ने तारों में कट लगा रखे थे। इसके जरिये वे अपने घरों में विद्युत उपकरण चला रहे थे। टीम ने साक्ष्य के लिए बिजली चोरों के घरों की वीडियोग्राफी भी की है। टीम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए उपखंड अधिकारी ने ग्राम प्रधान के साथ बैठक की। उनसे चेकिंग अभियान में सहयोग करने और विद्युत चोरों की सूचना देने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें