फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों कटी सप्लाई, त्योहार पर भी झेली परेशानी

Sat, 29 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 24 घंटे बिजली की घोषणा शनिवार को केवल घोषणा की बनकर रह गई। शनिवार को बिजली ने खूब आंच मिचौनी की। चंद्रनगर में जमकर बिजली कटी। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि टीम ने तत्काल मौके पर जाकर फाल्ट के कारणों को दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की। 
विज्ञापन


  शासन की ओर से दिवाली पर चार दिन लगातार 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी। चंद्र नगर की विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन के ब्रेकर में खराबी आ गई थी। जिसके चलते वहां की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को कहना है कि पूरे दिन बिजली नहीं मिली। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि ब्रेकर में आई खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। लेकिन उसे जल्द ठीक करके विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। कुछ लोगों के पोल से जाने वाले लाइन में खराबी के कारण उनको घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

 इसी प्रकार कई और क्षेत्रों में दिन में कई बार फाल्ट के चलते बिजली कटौती हुई। इसमें दिल्ली रोड, टाउन हाल बिजलीघर, दौलतबाग, पीतलबस्ती आदि क्षेत्रों से बिजली की कटौती हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें