फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 30 लाख ठगे

Sat, 29 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
कारोबारी अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एक और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि रामगंगा विहार स्थित गोल्डन गेट स्कूल में एक व्यापारी को पार्टनर बनाने का झांसा देकर अभिषेक अग्रवाल ने उससे 30 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन उसे स्कूल में हिस्सेदार नहीं बनाया। जब पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो उसे धमकी दी गई। 
विज्ञापन


रामगंगा विहार निवासी व्यापारी सुमित गोयल ने सिविल लाइंस थाने में मानसरोवर कालोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। सुमित ने बताया कि फरवरी 2015 को अभिषेक अग्रवाल ने उससे कहा था कि अगर वह उसे 30 लाख रुपये दे तो गोल्डन गेट स्कूल में पार्टनर बन जाएगा।

इसी झांसे में आकर सुमित गोयल ने अभिषेक अग्रवाल को 30 लाख रुपये दिए थे। सुमित ने बताया कि अभिषेक ने उसे इसके बदले में कुछ चेक दिए गए थे। सुमित ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने उसे स्कूल में साझेदार नहीं बनाया। इसके अलावा उसे धमकी दी कि अगर रुपये मांगे तो इसका अंजाम बूरा होगा। जब सुमित ने चेक बैंक में लगाए तो पता चला कि चेक बाउंस हो चुके थे। बार बार तगादा करने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें