संभल में घर के बाहर खेल रही मासूम को पांच रुपये का लालच देकर युवक अपने संग ले गया। मंडी समिति के पीछे सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया और डराधमका कर उसे उसके घर के करीब छोड़ गया। मासूम चुपचाप घर के अंदर गई लेकिन उसने मां को नहीं बताया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी मिली। वह तत्काल कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सब्जी मंडी के पीछे स्थित मोहल्ले की निवासी परिवार की आठ वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी।
फल का ठेला लगाने वाला युवक वहां से रोजाना गुजरता था। सोमवार को दिन में 11 बजे वह वहां से गुजरा तो उसने मासूम को पांच रुपये दिए। खाने-पीने का सामान दिलाने के लिए बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने मंडी के पीछे सुनसान स्थल पर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पांच रुपये और दिए और घर के करीब छोड़ गया।
मासूम के चाचा ने बताया कि दुष्कर्म के बाद लड़की चुपचाप रही क्योंकि उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना से परिजन भी अनभिज्ञ थे लेकिन जब मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ी तो मां का ध्यान गया। उसने पूरी बात बताई और मंडी जाकर उस युवक को भी पहचाना जो उसे लेकर गया था।