फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां भू-माफिया घोषित, यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर किया गया रजिस्टर्ड

Thu, 18 Jul 2019 05:37 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ सिटी आलेहसन खां को भूमाफिया घोषित कर दिया गया है। दोनों का नाम एंटी भू-माफिया पोर्टल भी अपलोड कर दिया गया है। अब दोनों पर गृह विभाग एवं राजस्व विभाग की निगरानी रहेगी। 

विज्ञापन


आजम खां और आलेहसन खां के खिलाफ किसानों की जमीनों को कब्जाने के आरोप में अब तक 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद प्रशासन ने उनका नाम यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब आजम खां और आलेहसन पर सरकार की निगाह भी रहेगी। साथ ही भू-माफिया के खिलाफ होने वाली आगे की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

जिलाधिकारी रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह ने दोनों के नाम को यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने की पुष्टि की है। उधर, कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां के विधायक पुत्र आजम अब्दुल्ला ने कहा कि यह बदले की कार्रवाई है, सरकार गलत परंपरा डाल रही है।   
विज्ञापन


जमीन प्रकरण में दर्ज हो चुके हैं तेरह मुकदमे
सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन पर आलियागंज की जमीन प्रकरण में अब तक तेरह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यासीन, बंदे, मोहम्मद अहमद रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। एक मुकदमा राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसके बाद मंगलवार को कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब नासिर, नब्बू, जुम्मा, हनीफ, मतलूब, नाजिम, मुस्तकीम, शरीफ ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें