फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Fitar: मुरादाबाद मंडल में शांतिपूर्वक तरीके से ईद की नमाज, संभल में कड़ी रही सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

Sat, 21 Mar 2026 11:35 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। संभल-रामपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में ईद-उल-फितर पर हजारों लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भाईचारे, उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

विज्ञापन

मुरादाबाद में दो चरणों में हुई नमाज
मुरादाबाद के गलशहीद स्थित ईदगाह में ईद की नमाज दो चरणों में अदा की गई। पहली नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी नमाज साढ़े आठ बजे हुई। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

कड़ी सुरक्षा और ड्रोन से निगरानी
संभल समेत पूरे मंडल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की गई। प्रशासन ने पहले से ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती, जिसका असर पूरे आयोजन में साफ दिखाई दिया।

गजरौला, बिलारी और ठाकुरद्वारा में भी उत्साह
गजरौला की जामा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। बिलारी के इब्राहिमपुर गांव की ईदगाह में नमाज से पहले इमाम ने तकरीर कर भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया ठाकुरद्वारा नगर के स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

चंदौसी में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
चंदौसी के बड़े ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जब नमाजी लौटे, तो खुर्जा गेट क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें