फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नमाज में खलल डाल रहे थे बच्चे, उन्हें चुप कराना पड़ा नईम को भारी; पैर में मार दी गोली

Fri, 20 Mar 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी

सार

मोहम्मद नईम के अनुसार शुक्रवार देर शाम आठ बजे वह गांव में ही एक डॉक्टर से पेट के दर्द की दवाई लेकर वापस लौट रहा था, तभी फारूक के घर के पास मिले गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक ने उसे चुनौती देते हुए गोली मार दी। 
विज्ञापन
पीड़ित का बयान ले रहे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित चांदपुर गनेश गांव में शुक्रवार देर रात नमाज पढ़ने के दौरान टोकने की रंजिश में गांव निवासी कारपेंटर मोहम्मद नईम को दूसरे पक्ष के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। कारपेंटर के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी बिलारी में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

जुमा की नमाज के दौरान बात कर रहे थे बच्चे
ग्रामीणों से जानकारी करने पता चला कि चांदपुर गनेश गांव की मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जुमा अलविदा की नमाज में आए कुछ छोटे बच्चे आपस में बातें कर रहे थे। चांदपुर गनेश गांव निवासी जाहिद हुसैन के बेटे मोहम्मद नईम 20 वर्ष ने बच्चों को चुप रहने की हिदायत देते हुए टोक दिया। बच्चों के परिवार के दूसरे युवक को नईम की यह बात बुरी लगी और उसने नईम को देख लेने की बात कह डाली। मोहम्मद नईम दिल्ली में कारपेंटरी करता है वह हाल ही में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने अपने घर चांदपुर गनेश गांव आया हुआ है।

दवा लेकर लौट रहा था नईम
मोहम्मद नईम के अनुसार शुक्रवार देर शाम आठ बजे वह गांव में ही एक डॉक्टर से पेट के दर्द की दवाई लेकर वापस लौट रहा था, तभी फारूक के घर के पास मिले गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक ने उसे चुनौती देते हुए गोली मार दी। युवक के तमंचे की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही नईम जमीन पर गिर गया और चीखने लगा। 

अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल नईम को उसके परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लेकर आए। यहां परिजनों की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई।

चाचा ने बताई पूरी कहानी
पुलिस ने घायल नईम और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। नईम के चाचा आरिफ हुसैन ने बताया कि नमाज के दौरान मस्जिद में शोर मचा रहे बच्चों को टोकने की मामूली रंजिश में ही विरोधी पक्ष के युवक ने शाम को दवाई लेकर घर लौट रहे उसके भतीजे नईम को गोली मार दी। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और एक्स रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि घायल युवक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें