कुंदरकी। आगरा हाईवे से सटे एक पैलेस में रविवार को शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों को प्रमुखता से याद किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि व बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया था। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के माध्यम से ही अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत समाज की पहचान होता है। साथ ही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मेधावी छात्रों एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर हाजी उस्मान एडवोकेट, आरिफ पाशा, आसिफ पाशा, बलवीर प्रधान, सद्दाम प्रधान, भूप सिंह, महेश मास्टर, सुरेंद्र भारती, विजय मास्टर, अनिल सागर, दारा सिंह, डॉ उदयवीर, अमित सागर, अरविंद सिंह, रमेश कुमार आदि रहे। संवाद
फोटो संख्या दो और तीन भेजे गए हैं,