फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर स्थित कैंप कार्यालय में रविवार दोपहर संगठन की जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई। इसमें आगामी 21 मई को मुरादाबाद के डॉ. आंबेडकर पार्क में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाकियू अराजनैतिक के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि 21 मई को उनके संगठन की ओर से मुरादाबाद के डॉ. आंबेडकर पार्क में किसान महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा भी रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान महापंचायत में सभी को अपने-अपने इलाकों से लोगों को लेकर चलना है। उधर भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने 21 की महापंचायत सफल बनाने के लिए महमूदा नगला, मलीपुर, धर्मपुर, खाबरी अव्वल, अकबरपुर, सहसपुर, नसीरपुर, मनकूला, नगला, बगपुरा, पहाड़पुर, उदयपुर, ग्वारऊ आदि ग्रामों में जाकर नुक्कड़ बैठकें हुईं।
वक्ताओं ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। कहीं भी किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। महापंचायत में आगे की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, मनवीर सिंह यादव, राजपाल सिंह, सूरज सिंह, खिलेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, अमरपाल सिंह, राजवीर सिंह, मोहित चौधरी, विशाल चौधरी व अंकुश चौधरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें