फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चलता मिला खाद्य तेल का गोदाम, नेपाल से आयात किया सोयाबीन ऑयल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर छापे डालकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। वहीं, टीम को एक गोदाम बिना लाइसेंस चलता मिला। टीम ने नेपाल से आयातित सोयाबीन ऑयल सहित कई तेल, रिफाइंड के नमूने लेकर व्यापारी को लाइसेंस के बाद ही कारोबार संचालित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि शृंगार मंडप में अरविंद गुप्ता का तेल का गोदाम था, लेकिन लाइसेंस नहीं लिया गया था। चालान करने के बाद व्यापारी को तुरंत काम बंद करने और लाइसेंस के बाद ही शुरू करने की हिदायत दी। मौके से नेपाल से आयातित सोयाबीन ऑयल सहित कई तेल और रिफाइंड के नमूने लिए गए। पीरजादा में शान डेरी से दूध, मावा और घीर का नमूना लिया गया। अतीक किराना स्टोर करुला से सेवई और बेसन का नमूना लिया गया। अभियान में श्रीप्रकाश, सहरिश सादात, राजीव वर्मा, जगदंबा प्रसाद, बृजेश कुमार वर्मा, शाहबुद्दीन दोस्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें