मंडी धनौरा। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के गांव पालनपुर के पास सांड़ ने सवारियों से भरी एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छुट्टा पशु हिंसक होते जा रहे हैं। मंगलवार को ग्राम लाडनपुर में सांड़ के हमले में सतपाल व जयकरन सिंह घायल हो गए थे। मंगलवार की रात ग्राम पालनपुर के पास एक ई रिक्शा को सांड़ ने टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से उस पर सवार गोदीपुरा खुर्द निवासी बबलू व दो अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ों को पकड़ने की मांग की है।
-