फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लगन समारोह में जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रिश्तेदार की लड़की की लगन में शामिल होने जा रहे युवक की पाकबड़ा के पास सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शादी की खुशी गम में बदल गई। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। युवक के साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका टीएमयू में उपचार चल रहा है। टीनू की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी बब्बू की बेटी की शादी लोदीपुर में तय हुई थी। बुधवार को उसकी लगन गई थी। परिजनों के अलावा गांव का जितेंद्र (30) गांव के ही टीनू व अमित के साथ बाइक से लोदीपुर जा रहा था। लोदीपुर से कुछ पहले उसकी बाइक मे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टीनू व अमित घायल हो गए। मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो वे फूट-फूट कर रोने लगे। जितेंद्र समेत तीनों के परिजन तत्काल मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। गांव के लोग बड़ी संख्या में जितेंद्र के घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें