फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्विमिंग पूल में नहाते समय ई-रिक्शा चालक की मौत

Fri, 17 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए ई-रिक्शा चालक की नहाते-नहाते स्विमिंग पूल में ही अचानक मौत हो गई। दोस्तों व अन्य ने उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




कांठ नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी विजेंद्र (40) पुत्र दिवंगत पूरन सिंह ई-रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार को दिन के करीब 11:00 बजे विजेंद्र अपने तीन दोस्तों के साथ क्षेत्र में ही गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी से आगे वाटर पार्क स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। पुलिस के अनुसार जहां स्विमिंग पूल में अन्य युवक भी नहा रहे थे। विजेंद्र भी अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गया। यह सभी अलग-अलग नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक नहाते-नहाते विजेंद्र नीचे की ओर झुक गया और उसने हाथ-पैर चलाने भी बंद कर दिए। जब कोई हलचल नहीं हुई तो नहा रहे अन्य युवक विजेंद्र के पास पहुंचे और उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला। कस्बे का ही उसका दोस्त व अन्य उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन व मोहल्ले वाले भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। मां व पिता की पहले ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शाम गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक अपनी दो शादीशुदा बहनों का इकलौता भाई था। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह का कहना है कि वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। जिसमें विजेंद्र स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दे रहा है और नहाते-नहाते अचानक शांत हो जाता है। स्विमिंग पूल में पानी कम है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें