फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 104 लोगों पर है ग्राम समाज की भूमि अपने नाम कराने का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राजस्व गांव नंगलिया नारायण की ग्राम समाज की करोड़ों की भूमि अभिलेखों में 104 लोगों के नाम अवैध रूप से दर्ज कर दी गई। अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल ने इस भूमि की जांच की तो। राजस्व अभिलेखों में करीब 120 बीघा भूमि 104 लोगों के नाम अवैध रूप से दर्ज होना पाया गया। इनसे संबंधित पत्रावली भी रिकॉर्ड में नहीं मिली। जिससे यह पता नहीं चल सका कि ग्राम समाज ( नवीन परती, बंजर) भूमि को किसके आदेश पर अभिलेखों में दर्ज किया गया है। लेखपाल की जांच रिपोर्ट पर एसडीएम कोर्ट में धारा 38 (5) के अंतर्गत मुकदमा मई 2026 में कायम हुआ। जिसमें 104 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों में कई प्रभावशाली लोग शामिल है। इनमें एक विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हैं। आरोपी ठाकुरद्वारा नगर, रामनगर खागूबाला,आलमपुर अब्दुल्लापुर लेदा, खाई खेड़ा आदि के निवासी हैं। इस मामले में एसडीएम ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों को नोटिस तामील करा दिए गए हैं। उनसे इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अधिकांश आरोपी अपने अधिवक्ता के माध्यम एसडीएम कोर्ट में आ चुके हैं। इसमें सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि निर्धारित थी। अभी संबंधित सभी लोगों के अपना पक्ष न रखने के कारण अब इसमें 20 जुलाई को सुनवाई होगी। एसडीएम जितेंद्र सिंह वीर बाल ने बताया कि कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार इस मामले में सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस मुकदमे में कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें