फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल रोड बंद होने से वीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की रोड हुई जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल अंडरपास मार्ग बंद होने से वीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से यह सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह छह-छह फीट के गड्ढे हो गए हैं। भारी वाहनों ने चार विद्युत खंभों को भी तोड़ दिया है। निर्यातकों ने इस मामले में मंडलायुक्त और डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

संभल अंडरपास के नीचे रोड बनाने के लिए एनएचएआई ने पांच अक्तूबर को रोड बंद कर दिया था। इस मार्ग के वाहनों को पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से बाईपास की तरफ मोड़ दिया था। इसके बाद से भारी डंपर, ट्रक और बस औद्योगिक क्षेत्र से रात दिन गुजर रहे हैंं। हालत यह है कि औद्योगिक क्षेत्र की रोड पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रोड से कार को निकालना मुश्किल हो गया है। हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद नोमान मंसूरी ने बताया कि इस समस्या से उन्होंने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीएम मानवेंद्र सिंह को अवगत कराया है। बताया कि रूट डायवर्जन से निर्यातकों का काफी नुकसान हो रहा है। इस क्षेत्र में 40 फैक्टरियां मौजूद हैं। निर्यातकों के कार्य रोड टूटने से बाधित हो रहे हैं। निर्यातकों की शिपमेंट निकलना मुश्किल हो रहा है। रोड से कंटेनरों का आवागमन बाधित हो रहा है।

डेढ़ साल पहले बनी सड़क गड्ढे में बदली
निर्यातकों ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक में कई बार मुद्दा उठाने पर डेढ़ साल पहले लोनिवि ने वीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया था। अब सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। संभल रोड का बंद होना निर्यातकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। निर्यातकों ने शीघ्र इसको खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें