यहां इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी। दूसरी ओर गांव अस्लेमपुर में बुखार से किसान अतर सिह (60) की मौत हो गई। उन्हें आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में बुखार से यह दूसरी मौत है। वहीं जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 20 मरीज मिले हैं। अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 1209 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि गांवों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। हमारी टीम लोगों से बात कर रही है। इसके अलावा आयुष्मान मेलों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है।