फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएसए ग्रीन ने डीएसए ऑरेंज को 106 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट लीग का आगाज रविवार को हुआ। जिले की टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की छंटनी कर सिर्फ 16 को ही जिले की टीम में शामिल किया जाएगा। रविवार को लीग के पहले दिन दो मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच डीएसए ऑरेंज और डीएसए ग्रीन के बीच खेला गया। डीएसए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 30 ओवर में आठ विकेट खोकर टीम ने 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ऑरेंज महज 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीएसए ग्रीन ने 106 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मुकाबला डीएसए रेड व डीएसए ब्लैक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए रेड ने 26 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ब्लैक 23 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मुकाबला डीएसए रेड ने 40 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार, राजा, शमशाद अल्वी और संचित शर्मा रहे। स्कोरिंग अरहम और दीपांशु ने की। मैच के दौरान यूपीसीए के निदेशक व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, नजाकत अली, मो. हसीन, मो. शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें