फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में टल्ली होकर पहुंचे डाक्टर साहब

Sat, 04 Jun 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के इमरजेंसी में शुक्रवार को टल्ली होकर पहुंचे डाक्टर ने जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में कर्मचारियों और मरीजों से दुर्व्यवहार किया। डाक्टर के इस तेवर को देखकर इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार भाग खड़े गए। कुछ देर हंगामा के बाद कर्मचारियों ने डाक्टर को आटो में लादकर भेज दिया। जिला अस्पताल में तैनात मनोरोग विशेषज्ञ डा. एसएन तिवारी नशे की हालत में शुक्रवार शाम साढ़े बजे के करीब जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन


जहां ईएमओ के तौर पर डा. एसएस कड़कड़ और अन्य स्टाफ मौजूद थे। वहीं इलाज के लिए कुछ मरीज भी पहुंचे थे। थोड़ी ही देर में टल्ली डा. तिवारी बेकाबू हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों को हड़काने लगे। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों से दुर्व्यवहार करने लगे। डाक्टर का ये रूप देखकर तीमारदार मरीज को लेकर वहां से निकल लेना ही मुनासिब समझे। वहीं स्टाफ इधर-उधर हो गया। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने उन्हें आटो से घर भेज दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि डाक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। डीएम और कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। 

पहले भी कर चुके हैं हंगामा
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। नशे की हालत में कई बार जिला अस्पताल में हंगामा कर चुके हैं। कभी ओपीडी में मरीजों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया तो कभी इमरजेंसी में। विभाग के लोग भी उनकी इन हरकतों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें