फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ पीपीपी मॉडल पर कार्य कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को डीआरएम अजय नंदन ने गढ़मुक्तेश्वर में पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जा रहे मालगोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने मालगोदाम के विकास कार्य में लगी संस्था को लेवर रूम, सीजीएस रूम, कर्मचारियों के लिए कैंटीन, मालगोदाम तक 700 मीटर सड़क, रोशनी के लिए बिजली के बड़े खंभों का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। टीम को 15 दिन में कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। डीआरएम ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर मालगोदाम विकसित हो जाने पर आसपास की व्यापारिक गतिविधियों को अत्यधिक लाभ होगा। गढ़मुक्तेशवर के बाद डीआरएम गजरौला रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने माल गोदाम और स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गजरौला स्टेशन की भावी परियोजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर सीनियर डीसीएम (फ्रेट) मोनू लूथरा, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार सिंह, डीईएन (चतुर्थ) रॉकी तुराह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें