फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। मुरादाबाद-संभल रोड पर बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव असालतनगर बघा के निकट हुए इस हादसे में एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद से संभल की ओर जा रहा बाजारू फूड से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। यह ट्रक आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में घायल ट्रक चालक की पहचान सम्भल के हयातनगर निवासी नेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे रामपुर निवासी नेपाल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नेपाल अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोकर भरकर संभल की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल चालकों को अस्पताल भेजा। ट्रक चालक को नींद की झपकी आने की बात कही। वहीं अस्पताल में घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गुरेर अड्डा के पास बाइक–पिकअप की आमने-सामने टक्कर, युवक घायल
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गांव गुरेर अड्डा के निकट बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुन्दरकी के रहने वाले सफीक पुत्र अल्लाह बख्श बाइक से डींगरपुर की ओर जा रहे थे तभी डींगरपुर से कुन्दरकी जा रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार सफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कुन्दरकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें