फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नकाबपोश लोगों पर महिला ने लगाया विद्युत चेकिंग के नाम पर मारपीट का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक महिला ने नकाबपोश लोगों पर विद्युत चेकिंग के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना भगतपुर के गांव कल्यानपुर निवासी सर्वेश देवी ने बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके घर का मीटर एक माह पूर्व खराब हो गया था। जिसकी सूचना उसने विद्युत विभाग को दी। जिस पर लाइन मेन ने खराब मीटर उतार लिया और कहा कि जल्द दूसरा मीटर लग जाएगा। उसने तब तक विद्युत आपूर्ति को डायरेक्ट करने के लिए कहा। जिस पर घर में विद्युत आपूर्ति बिना मीटर के हो रही थी। अभी तक विद्युत विभाग ने नया मीटर नहीं लगाया है। महिला का आरोप है कि 19 नवंबर को सुबह करीब 5:30 बजे चार लोगों ने उसके घर का दरवाजा उनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। उन्होंने अपने को विद्युत चोरी रोकने के लिए चेकिंग टीम बताया और घर के अंदर घुस गए। इस पर उन्होंने आरोपियों से परिचय पत्र दिखाने को कहा तो उन्होंने परिचय पत्र नहीं दिखाया। सर्वेश देवी के अनुसार जब उनके पति मनोज कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी वहां पर आ गई आ गई पुलिस दोनों पक्षों को आपस में बातचीत से मामला निपटने की बात कह कर चली गई। सर्वेश देवी ने सीओ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें