फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की मनमानी पर यात्रियों ने घनघनाए फोन

Tue, 28 Nov 2017 01:03 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज बसों में मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज बसों के ड्राइवर सफर में मनमानी कर रहे हैं। कोई ओवर स्पीड बस दौड़ा रहा है तो कोई अनाधिकृत ढाबों पर घंटों बस रोक दे देता है। बस में फर्स्ट एड बाक्स नहीं है... ड्राइवरों की मनमानी की ऐसी न जाने कितनी शिकायतें हैं। जो रोजाना परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर पर आते हैं। इसमें बीस से पचीस शिकायतें मुरादाबाद परिक्षेत्र की होती हैं।

यात्रियाें की शिकायत के लिए परिवहन निगम ने टोल फ्री नंबर शुरू किया है। ये चालक की सीट के पीछे होता है। इसके अलावा संबंधित डिपो के एआरएम का भी मोबाइल नंबर होता है। इसका मकसद सफर के दौरान होने वाली दिक्कतों को यात्री अधिकारियों तक पहुंचाए। शुरुआती चरण में टोल फ्री नंबर पर शिकायतों की भरमार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाया लखनऊ इन शिकायतों हर परिक्षेत्र को भेजा जाता है। जहां इसका निस्तारण करने के बाद शिकातयकर्ता को सूचित किया जाता है। मुरादाबाद परिक्षेत्र में अभी भी रोजाना 15 से 20 शिकायतें आ रही है। वहीं व्हाट्सएप भी शिकायत दर्ज कराई जाती है। आरएम अतुल जैन ने बताया कि पहले की तुलना में अब शिकायतें आने कम हुई। शिकायताें का समय से निस्तारण किया जाता है। चालकों को दंडित किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें