फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पानी की मेन पाइप लाइन फटने से करूला क्षेत्र में पेयजलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के करूला क्षेत्र में पानी की पुरानी पाइप लाइन फट जाने के कारण पांच मोहल्लों की पांच हजार से अधिक की पेयजल समस्या से जूझ रही है। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए चार टैंकर भी लगाए हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शहर के करूला क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को करीब तीन दशक पहले पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी। पुरानी और जर्जर हो जाने के कारण 450 एमएम डाया की यह मेन पाइप लाइन कोहिनूर तिराहा के निकट फट गई थी।
इसके चलते करूला क्षेत्र के मोहल्ला रहमत नगर, जाहिद नगर, कर्बला, सोसायटी, हनुमान नगर, कोहिनूर तिराहा क्षेत्र के करीब पांच हजार घरों की पेय जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर नगर निगम के जल कल विभाग की ओर से पानी के चार टैंकर भी मोहल्लों में भेजे गए। लेकिन इसके बाद भी मोहल्ले के तमाम लोगों ने मस्जिद अथवा अन्य स्थानों पर लगे इंडियामार्का हैंडपंप पर पानी भर किसी तरह काम चलाया। अहसास सेवा संस्थान के फुरकान हबीब ने नगर निगम प्रशासन से अतिशीघ्र पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें