फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फरवरी में आएगी डीजीसीए की टीम, अप्रैल से उड़ान संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपने शहर से हवाई सफर का सपना अप्रैल में पूरा हो सकता है। 31 जनवरी तक राजकीय निर्माण निगम कमियों को दूर कर लेगा। फरवरी में डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम हवाई अड्डे का मुआयना करेगी। इसके बाद अप्रैल से उड़ान संभव हो सकती है।
विज्ञापन

अब तक गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण उड़ान में बाधा थी। अब रक्षा मंत्रालय ने एनओसी जारी कर दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का कहना है कि शेष दो एनओसी बाद में जारी हो जाएंगी। साथ ही हवाई अड्डे पर वीवीआईपी लॉन्ज के गेट को बाहर शिफ्ट करने, पुलिस चौकी को रनवे की ओर से हटाकर बाहर की तरफ बनाने का काम चल रहा है। इसमें पुलिस टीम के रहने की व्यवस्था भी की गई है।
इसके अलावा गेटों के नीचे जाली लगाई गई है, जिससे जंगली जानवर हवाई अड्डे के अंदर प्रवेश न कर सकें। डीजीसीए के निर्देशों के मुताबिक रनवे को दुरुस्त किया जाना है। राजकीय निर्माण निगम यह कार्य 31 जनवरी तक पूरा कर लेगा। फरवरी में डीजीसीए की टीम के भ्रमण के बाद यदि रिपोर्ट सकारात्मक रही तो अप्रैल से मुरादाबाद के लोगों का सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को मिली है रक्षा मंत्रालय से एनओसी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को मंगलवार को रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिली है। सब कुछ तैयार होने के बाद हवाई अड्डा राज्य की संपत्ति में दर्ज कर लिया गया है। अब यहां से हवाई सफर की सेवाएं देने की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने अब तक किए गए सुधार कार्यों की रिपोर्ट डीजीसीए को भेज दी है। कुछ कार्यों पर डीजीसीए ने संतोष जताया है, जबकि कुछ कामों को आकर देखने के लिए कहा है। अब टीम के निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आज से शुरू होगा रनवे का दुरुस्तीकरण
डीजीसीए द्वारा रनवे पर बताई गई कामियों को सुधारने के लिए आज से काम शुरू होगा। पहले टीम ने रनवे को लेंडिंग के लिए सही नहीं पाया था। इसकी सतह को ठीक किया जाएगा। रनवे वाली सड़क की ऊपरी परत से लेकर इसके ढलान तक सभी कार्य मानक के मुताबिक करने होंगे। अंतिम छोर पर रेसा (विशेष मिट्टी) का भराव कराया जाएगा। इससे आपातकालीन स्थिति में विमान को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें