फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीपीआरओ ने 15 पंचायतों के सचिवों को जारी किया नोटिस

Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों के कार्यों में ढिलाई बरतने पर डीपीआरओ ने बिलारी ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया है। सचिवों की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिलारी ब्लॉक में कुल 98 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से चार ग्राम पंचायतें वर्ष 2022 में ओडीएफ प्लस के तौर पर चयनित की गई हैं। वर्ष 2023 में 43 और वर्ष 2024 में 51 ग्राम पंचायतों को चयन ओडीएफ प्लस योजना में किया जा चुका है।
माह अगस्त 2024 में ओडीएफ प्लस में चयनित ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। जिला पंचायतराज अधिकारी का मानना है कि धनराशि अवमुक्त होने के बावजूद ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा योजना अनुसार कार्य न कराने से सीएम डैशबोर्ड पर मुरादाबाद जनपद की प्रगति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ की ओर से ऐसी ही ब्लॉक बिलारी की 15 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ग्राम पंचायत पहाड़पुर, नियामतपुर, अल्लीपुर ज्योंडेरा, रम्पुरा धतरारा, नवैनी गददी और नारायनपुर देवा के सचिव मनोज कुमार, ग्राम पंचायत कमालपुर चंदौरा और पालनपुर के सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सैफपुर जगना और अहमदाबाद कसौरा के सचिव रविंद्र सिंह ग्राम पंचायत सिहारी माला, फतेहपुर नत्था के सचिव जयपाल सिंह ग्राम पंचायत अहलादपुर करार व जसरथपुर के सचिव सत्यपाल सिंह के नाम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें