फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार चुनाव पर संशय, आज होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव को लेकर संशय हो गया है। बॉर काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र जारी किया गया है। एल्डर्स कमेटी ने बृहस्पतिवार को अंतिम निर्णय लेने के लिए बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिवक्ताओं की मतदाता सूची चस्पा होनी थी लेकिन चंदा जमा करने का कार्य पूरा न होने से मतदाता सूची फाइनल न हो सकी। जबकि आपत्ति निस्तारण के बाद 11 जुलाई को इस मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना था। इस बीच बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र में बार एसोसिएशन का भी एक पत्र शामिल है जिसमें कहा गया कि अधिवक्ता सावन व मोहर्रम के कारण अपने फार्म समय पर जमा नहीं करा सकें। ऐसे में ऐसे अधिवक्ता इस चुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे। इस मामले में बृहस्पतिवार को अंतिम निर्णय के लिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें