फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर हादसा ः 18 कर्मचारियों-अफसरों के बयान दर्ज

विज्ञापन
double decker
विज्ञापन
मुरादाबाद। बड़ौदा हाउस की टीम बुधवार सुबह मुरादाबाद पहुंची। टीम से सबसे पहले दुर्घटनास्थल को देखकर अपनी रिपोर्ट बनाई। इसके बाद टीम डीआरएम दफ्तर पहुुंची और यहां ट्रैक, ट्रेन, सिगनल, कैरिज एंड वैगन शाखाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। सूत्रों का दावा है कि किसी ने ट्रैक की खराब बताई तो किसी ने कहा कि कोच में तकनीकी खराबी वजह से हादसा हुआ था। हालांकि अभी कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। सभी के बयान होने के बाद ही टीम अपनी रिपोर्ट उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपी की। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ आनंद विहार के लिए जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस (12583) रविवार सुबह कटघर स्टेशन से मुरादाबाद स्टेशन के बीच बेपटरी हो गई थी। ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए थे। दिल्ली के बड़ौदा हाउस के अफसर बुधवार सुबह मुरादाबाद पहुंच गए थे। बयान दर्ज करने के लिए 20 अफसर व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था। मेकेनिकल, इंजीनियरिंग और सिगनल से जुड़े अधिकारी मुरादाबाद पहुंचे और दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद टीम डीआरएम दफ्तर पहुंची। संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के लिखित बयान लिए। इसके अलावा उनसे सवाल जवाब भी किए गए। टीम ने बुधवार को 18 अधिकारी अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जिसमें किसी ने ट्रैक की खराबी बताई तो किसी ने कोच में तकनीकी खराबी का हवाला किया है। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि टीम बुधवार सुबह आ गई थी। टीम ने ट्रैक पर काय करने वाले कर्मचारी, एसएसई, सेक्शन इंचार्ज, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, टीटीई, गार्ड, मुरादाबाद और कटघर स्टेशनों के प्रभारियों 18 कर्मचारी व अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं। गुरुवार को भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद टीम दिल्ली पहुंचकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें