फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लगी लापरवाही की ‘डोज’, नीचे से चौथे नंबर पर अपना जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी के साथ ही लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। इसका असर टीकाकरण पर पड़ा है। टीकाकरण इस लापरवाही की डोज का शिकार हो गया है। सितंबर की तुलना में अक्तूबर और नवंबर में टीकाकरण के ग्राफ में कमी आई है। यही वजह है कि अपना जिला टीकाकरण में नीचे से चौथे नंबर (72) पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मच गया था। इन दो महीनों में जिले में कोरोना के 26 हजार से अधिक केस मिले थे। कोरोना को लेकर खौफ देखने को मिला। 45 वर्ष पार वालों में टीकाकरण की होड़ मची रही। केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भीड़ देखने को मिली। वहीं, दस मई से 18 पार वालों की भी भीड़ टूटने लगी। जून में संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी। जून से नवंबर तक छह महीनों में कोरोना के सिर्फ 149 केस मिले हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने पर लोग लापरवाह होने लगे हैं। लोग मास्क और सैनिटाइजर को करीब-करीब भूल से गए हैं, जबकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। संक्रमण में कमी आने के बाद टीकाकरण में भी गिरावट आ रही है। अक्तूबर और नवंबर में टीकाकरण में आई गिरावट से सूबे में मुरादाबाद 72वें नवंबर पर पहुंच गया है। सितंबर में पहली और दूसरी डोज मिलाकर 459874 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि अक्तूबर में ये संख्या घटकर 337912 हो गई, जबकि नवंबर में 21 तारीख तक 253488 लोगों को डोज लगाई गई।
कोविड के केस कम होेने पर लोगों लापरवाह हो गए हैं, न तो मास्क लगा रहे और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में दिलचस्पी भी कम दिखा रहे हैं। टीकाकरण को बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए शिक्षा, आपूर्ति, पंचायतीराज विभाग से मदद ली जा रही है। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

किस महीने कितने लोगों को लगा टीका
माह---फस्ट डोज--सेकेंड डोज--कुल
मई----257198----52138----309336
जून----165874----15919----181793
जुलाई--160967----56065----217022
अगस्त--254426----73702----328146
सितंबर--347968----111906---459874
अक्तूबर--202128---135784----337912
नवंबर---139397---114091----253488
नोट: मई के आंकड़े में 16 जनवरी से 31 मई तक का टीकाकरण शामिल हैं। वहीं, नवंबर का आंकड़ा 21 तारीख तक का है।
मार्च से नवंबर तक के कोरोना के आंकड़े
माह--कोरोना के केस
मार्च---313
अप्रैल--16101
मई----10347
जून----130
जुलाई---16
अगस्त---08
सितंबर---01
अक्तूबर--02
नवंबर---00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें