फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कहीं जिंदगी पर ब्रेक न लगा दें यह स्पीड ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की कांठ रोड, सोनकपुर रोड समेत अन्य सड़कों पर कई स्पीड ब्रेकर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए हैं। यह स्पीड ब्रेकर काफी ऊंचे हैं। इसमें से कई स्पीड ब्रेकरों पर लगाया गया सफेद पेंट मिट चुका है तो कई के धूमिल हो गए हैं। इसकी वजह से हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

कांठ रोड, सोनकपुर रोड समेत शहर के कई सड़कों पर सुरक्षा के लिए बने स्पीड ब्रेकर दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए बनाए गए इन स्पीड ब्रेकरों की ऊंचाई व मोटाई इतनी ज्यादा है कि यहां से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खासी मुश्किल होती है। ऐसे में कई बार वाहन उछल जाते हैं।
चालकों को किसी तरह से खुद को संभालना पड़ता है। चालकों का कहना है कि जहां औचित्य नहीं है, वहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। कुछ स्पीड ब्रेकर काफी ऊंचे हैं।
विज्ञापन

00
ये हैं मानक।
स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई चार इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए।
स्पीड ब्रेकर ढलानदार होना चाहिए न कि एकदम खड़ा।
स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टियां होनी चाहिए और और इससे पहले चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए।
स्पीड ब्रेकर पर रात में चमकने वाला पेंट लगा होना चाहिए।
स्पीड ब्रेकर के दोनों ओर दो-दो मीटर का स्लोप दिया जाए ताकि वाहन धीमी गति से बिना झटका खाए निकल जाए।
000
लोग बोले
-कांठ रोड स्थित अकबर किला के पास स्पीड ब्रेकर काफी चौड़ा और ऊंचा बना हुआ है। इस स्पीड ब्रेकर की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आगे तिराहे पर पुलिस तैनात रहती है। इस स्पीड ब्रेकर से काफी समस्या होती है। -प्रदीप सक्सेना
-सोनकपुर रोड पर ऐसे भी स्पीड ब्रेकर बने हैं। यदि स्पीड थोड़ी भी अधिक है तो तेजी से बाइक उछलती है। इसकी वजह से पीठ में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर चालकों के साथ दो पहिया वाहनों को भी बीमार कर देते हैं। -संजय सहगल
-स्पीड ब्रेकरों को नियमानुसार बनाया जाना चाहिए। स्पीड ब्रेकर ऊंचे होने से दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कभी-कभी छोटी कार स्पीड ब्रेकर पर फंस जाती है। -दीपक सक्सेना
-गलियों में भी स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं, जो कि नियमानुसार नहीं हैं। गलियों में बनने वाले स्पीड ब्रेकरों पर किसी तरह की कोई भी सफेद पट्टी नहीं लगी रहती है। काफी दिक्कत होती है। -अतुल कुमार
विज्ञापन

00

वर्जन...

अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसे दिखवा लिया जाएगा। अगर समस्या होगी तो समाधान करवा दिया जाएगा।
-कमला शंकर चौधरी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें