गजरौला। चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आरएसीएल की टीम ने बेस्ट क्रॉप कंपनी को पराजित किया किया। विजेता टीम के वैभव को शानदार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच दिया गया। विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में जुबिलेंट की तरफ से मंगलवार से चल रहे चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन बुधवार शाम पहला मैच बेस्ट क्रॉप एंड साइंस लिमिटेड कंपनी की टीम और आरएसीएल के खिलाड़ियों के बीच हुआ। जुबिलेंट के जनसंपर्क निदेशक सुनील दीक्षित व पराग गोयल ने टॉस उछाला। आरएसीएल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 186 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ी वैभव 119 रन बनाकर कैच आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेस्ट क्रॉप कंपनी की टीम 100 रन पर ही सिमट गई। दूसरे मैच का मुकबला जुबिलेंट और स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। जिसकी शुरुआत होने से पहले सुनील दीक्षित, विनय शुक्ला, सुबोध गुप्ता, प्रताप महापात्रा आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दूसरे मैच में जुबिलेंट ने स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीम को पराजित किया। संवाद