फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हुए थे संक्रमित, टीकाकरण कराकर जाहिर की खुशी

विज्ञापन
मूंढापांडे सीएच से प्रभारी डॉ नरेन्द्र कुमार ने पहले कोविड वैक्सीन का टीका लगाया। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारी निभारने वाले कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराकर खुशी का इजहार किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए टीकाकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह के पास जब टीकाकरण का संदेश आया तो उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय स्थित कोविड टीकाकरण स्थल पर जाकर सबसे पहले अपना टीकाकरण कराया और सभी से टीका लगवाने की अपील के बाद बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड टीकाकरण नोडल की अपनी ड्यूटी की। वह ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे। जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रमोद कुमार ने जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाया और अपना अनुभव साझा किया। संक्रमण की जद में रहने के बाद टीकाकरण का अनुभव सुखद है। जिला कुष्ठ सलाहकार डा. भास्कर अग्रवाल ने टीकाकरण कराकर संदेश दिया कि वे कोरोना संक्रमण का दंश झेल चुके हैं अब जब टीका आ गया है तो लगवाना प्रथम प्राथमिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें