फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डाॅक्टर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, समझाैते के प्रयास

Thu, 04 Dec 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। कुंदरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर एक गांव निवासी महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने उसके लिए घर भी खरीदेगा और साथ रहने की बात कही थी। पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर ने अपनी पहली पति और सात बच्चों को छोड़ने की बात कही थी। बताया जैसे ही महिला के पति को दोनों के प्रेम संबंध और अवैध रिश्ते की भनक लगी, उसने महिला को घर से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि अब डॉक्टर भी उसे रखने से साफ इन्कार कर रहा है, जबकि वह डॉक्टर से शादी करना चाहती है। पीड़िता ने बुधवार को मैनाठेर थाने में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अभी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉक्टर के परिजन, और कुछ अन्य लोग देर शाम तक थाने में डटे रहे और आपसी समझौता कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला अपनी शादी की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें