फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 1.10 से शाम 3.21 बजे तक करें भाईयों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाई -बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज त्यौहार पर भाईयों को तिलक के लिए सबसे शुभ मुर्हरत दोपहर 1.10 से 3.21 बजे तक होगा। ज्योतिषाचार्यो का मत है कि इस अवधि में बहनों का भाई को टीका करना सबसे शुभकारी होगा।ज्योतिषाचार्य पंडित केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि भैया दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ये तिथि 6 नवंबर को पड़ रही है। शुभ मुर्हरत में भाई को टीका करना अच्छा होता है। इस बार कई मुर्हरत निकल रहे हैं लेकिन शुभ मुर्हरत दोपहर 1.10 बजे से शाम 3.21 बजे तक रहेगा, यानि दो घंटे 11 मिनट भाई को टीका करने के लिए सबसे श्रेष्ठ रहेंगे।
विज्ञापन

अभिजित मुहर्रत शाम 4.52 से 12.26 बजे तक, गोधूलि मुर्हत शाम 5.21बजे से 5.45 बजे तक रहेगा। अमृत काल मुर्हरत शम 2.26 बजे से 3.51 बजे तक, विजय मुहर्रत 1.54 बजे से 2.38 बजे तक और सायाह्न संध्या मुहर्रत शाम 5.32 से 6.51 बजे तक होगा।
तीन दिन साफ रहेगा मौसम, हल्के बादल भी छाएंगे
मुरादाबाद। भैया दूज के दिन मौसम साफ रहेगा । अगले तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे । मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके सिंह के अनुसार सोमवार तक मौसम कुल मिलाकर साफ रहेगा । बारिश नहीं होगी लेकिन कुछ जगहों पर आंशिक रुप से कुछ जगहों पर काले बादल छाए रहेंगे। धूप भी आती जाती रहेगी। भैया दूज के दिन साफ मौसम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें