फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम ने एबीएसए और प्रधानाचार्य सहित तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह के निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मझोला के बच्चों ने मिड-डे मीन न मिलने के कारण घर से टिफिन लाने की शिकायत की थी। वहीं एक बच्चा दुकान से चिप्स लाकर अधिकारियों के सामने खाते हुए दिखाई दिया था। डीएम ने इस मामले में एबीएसए, प्रधानाचार्य और डीसी मिड-डे मील का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एडी बेसिक को जांच साैंपी है।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने सीडीओ सुमित यादव के साथ मझोला स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सातवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहा। तीन बच्चों के अलावा अन्य बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके। स्कूल के बच्चों ने बताया कि मिल-डे मील या तो खराब मिलता है या नहीं मिलता है। इसके कारण घर से टिफिन लाना पड़ता है।
डीएम ने इस बारे में डीएम ने प्रधानाचार्य और अध्यापकों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। डीएम को स्कूल में शिक्षण व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली थी। एमडीएम में लापरवाही पर डीएम ने एबीएसए, प्रधानाचार्य और डीसी एमडीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जांच के बाद एडी बेसिक की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके अलावा डीएम ने अध्यापकों को पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें