फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोन की किस्त लेकर दे दी फर्जी रसीद, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मचारी प्रिंस तोमर और प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के कटघर बीच निवासी बलजीत सिंह ने सिविल लाइंस स्थित निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 30 अगस्त 2022 को 14 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसकी मासिक किस्त 17,621 रुपये जमा करनी थी। मझोला के रामेश्वर कॉलोनी निवासी फाइनेंस कंपनी का रिकवरी कर्मचारी प्रिंस तोमर उनसे हर माह किस्त के पैसे लेकर जमा करने के बाद व्हाट्सएप पर रसीद भेज देता था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रिंस तोमर ने 29 जून 2024 को जमा किए गए दो किस्त के 35,242 रुपये और 10 जुलाई को जमा किए गए दो किस्त के 35,242 रुपये की फर्जी रसीद दे दी। उन्होंने लोन एकाउंट चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते में किस्त जमा नहीं हुई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें