फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेशकार, लेखपाल और गनर तक संभल से साथ ही लेकर आए थे डीएम पैंसिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निवर्तमान डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया संभल से अपने साथ पेशकार, लेखपाल और गनर तक को साथ लेकर आए थे। पहले से काम देख रहे दो प्रधान सहायकों के साथ पेशकार को भी स्टेनो के काम में लगा दिया था। जबकि लेखपाल को लाकड़ी फाजलपुर जैसे प्रमुख इलाके की जिम्मेदारी साैंपी थी। उन्होंने अपने 140 दिन के कार्यकाल में कई अधिकारियों के तबादले दो-दो बार किए।
विज्ञापन

मुरादाबाद के तत्कालीन डीएम अनुज सिंह का तबादला तीन मई को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर कर दिया गया था। उनकी जगह संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया। उन्होंने पांच मई को मुरादाबाद डीएम का कार्यभार संभाला था। वह करीब साढ़े तीन महीने मुरादाबाद के डीएम रहे। 21 सितंबर को उनका स्थानांतरण विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार के पद पर कर दिया गया।
संभल से आए पेशकार चिराग गुप्ता को डाॅ. पैंसिया ने अपना स्टेनाे बना रखा था। साथ ही मुरादाबाद चकबंदी में तैनात चर्चित अग्रवाल को भी स्टेनो बना रखा था। जबकि प्रधान सहायक अनिल सैनी और अतुल प्रताप सिंह पहले से ही यहां स्टेनो का काम देख रहे थे। वहीं संभल से आए राहुल धारीवाल को शहर के लाकड़ी फाजलपुर हल्के का लेखपाल बनाया था। सदर तहसील क्षेत्र का ये इलाका काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस इलाके में गांगन नदी, औद्योगिक इकाइयां माैजूद हैं। सिपाही विनीत और विजय गनर के ताैर पर उनके साथ रह रहे थे। खुद के तबादले से पहले उन्होंने लेखपाल धारीवाल का तबादला कांठ कर दिया था। संभल से आए ये कर्मचारी काफी चर्चाओं में रहे। उनके कार्यकाल में सदर और ठाकुरद्वारा तहसील के एसडीएम और तहसीलदारों के दो-दो बार तबादले काफी चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन

000
जाते-जाते कर दिया था 20 कनिष्ठ, वरिष्ठ, प्रधान सहायकों का तबादला
मुरादाबाद। डॉ. राजेंद्र पैंसिया का 21 सितंबर को शासन ने ट्रांसफर कर दिया था। उसी दिन उन्होंने 20 कनिष्ठ सहायकों, वरिष्ठ सहायकों और प्रधान सहायकों का तबादला कर दिया था। इसमें दुरदाना इकबाल, नावेद सिद्दीकी, मनोज कुमार, कमला त्रिपाठी, शिवम कृष्णार्थ, कुसुम यादव, गेंदन लाल, दुर्वेश कुमार, तुशांत कुमार, कुलदीप शर्मा, रोहित शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, मुनीश यादव, नौबहार सिंह, शिवानी, नजमा खान, प्रशांत यादव, उस्मान कौसर शामिल, राजेश कुमार, सचिन शर्मा रहे।
000
कब-कब किसका हुआ तबादला एवं बदला कार्यक्षेत्र
08 जुलाई को 16 लिपिकों का तबादला किया
27 अगस्त को 05 तहसीलदारों का तबादला किया
27 अगस्त को 06 वरिष्ठ सहायकों का तबादला किया
21 सितंबर को 20 कनिष्ठ, वरिष्ठ, प्रधान सहायकों का तबादला
000
23 दिन में दो बार बदले गए तहसीलदार
मुरादाबाद। निवर्तमान डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने 27 अगस्त को तहसीलदार कांठ राजकुमार को तहसील सदर, तहसीलदार (न्यायिक) सदर अंजलि सिंह को तहसीलदार (न्यायिक) कांठ, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद को तहसीलदार कांठ, तहसीलदार अमित कुमार-1 को तहसीलदार ठाकुरद्वारा, तहसीलदार अंकित तोमर को तहसीलदार (न्यायिक) सदर के पद पर तबादला किया था। वहीं 23 दिन बाद 18 सितंबर को तहसीलदार सदर राजकुमार को तहसीलदार (न्यायिक) ठाकुरद्वारा, तहसीलदार (न्यायिक) सदर अंकित तोमर को तहसीलदार सदर, तहसीलदार (न्यायिक) ठाकुरद्वारा धीरेश कुमार सिंह को तहसीलदार बिलारी, तहसीलदार बिलारी अवनींद्र कुमार शुक्ल को तहसीलदार (न्यायिक) सदर, नायब तहसीलदार ठाकुरद्वारा लोकेश कुमार को नायब तहसीलदार सदर बनाया दिया। सदर और ठाकुरद्वारा के एसडीएम भी दो-दो बार बदले गए।
000
चहेतों को फिट करने के लिए बार-बार करते रहे तबादले
मुरादाबाद। चहेतों को फिट करने के लिए बार-बार तबादले करते रहे। कभी लिपिकों के पटल बदल दिए तो कभी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। 50 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए। इसमें एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कनिष्ठ, वरिष्ठ और प्रधान सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें