तेज हुई कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए 58 सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की जांच करने के लिए दुकानों पर छापा मारकर बुधवार तक 58 सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर माह में पिछले माह की अपेक्षा अब तक अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। तुलना में कार्रवाई तेज की गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह से खाद्य अधिकारियों ने कार्रवाई तेज की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर से लेकर आपपास के क्षेत्रों में दाल, तेल, दूध के प्रोडक्ट सहित अन्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।
सैंपल जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सितंबर माह में खाद्य पदार्थों के 31 सैंपल लिए गए गए थे। संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक आंकड़ा 60 पार कर सकता है।