फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Festival 2023: प्रशासन ने त्योहारों पर 15 सेक्टर में बांटा मुरादाबाद शहर, धनतेरस पर रहेगी वनवे व्यवस्था

Tue, 07 Nov 2023 02:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में 52 प्वाइंटों पर पिकेट तैनात की जाएगी। इसके अलावा 25 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी बाजारों की निगरानी की जाएगी। पुलिस की मोबाइल टीम और दंगा नियंत्रण दस्ता भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दिवाली के मौके पर सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में त्योहारों को शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। महानगर को 15 सेक्टर में बांटने के साथ ही बाजारों में 52 प्वाइंटों पर पिकेट तैनात की है। इसके अलावा सीसीटीवी से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महानगर में बनाए गए 15 सेक्टरों में 15 इंस्पेक्टर पुलिस टीमों के साथ तैनात रहेंगे। इनके अलावा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


गुरहट्टी, गंज बाजार, मंडी चौक, सराफा बाजार, हरथला बाजार, लाइनपार, गुलाबबाड़ी और डबल फाटक बाजार समेत अन्य बाजारों में 52 प्वाइंटों पर पिकेट तैनात रहेगी। इसके अलावा 25 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इन स्थानों पर हथियारों से लैस पुलिस कर्मी नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। थाने के कंट्रोल रूम से से सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की मोबाइल टीम और दंगा नियंत्रण दस्ता भी तैनात रहेगा।


किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए टीमें तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पीएसी और आरएएफ के जवानों तैनात रहेंगे। यूपी डायल 112 पीआरवी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है। किसी तरह की सूचना आने पर वह तुरंत मौके पर जाएं। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने और अधिकारियों को भी तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। नौ नवंबर से गुरहट्टी से टाउन हाल के बीच वनवे की व्यवस्था कर दी जाएगी। भीड़ बढ़ने पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

शहर में सात स्थानों पर लगेगा पटाखों का बाजार

आतिशबाजी की दुकानों को लगाने के लिए शहर के सात स्थानों का सोमवार को ठेका हो गया। हरथला में एक भी आवेदन नहीं आने पर उसे निरस्त कर दिया गया है। सबसे अधिक दुकानें ब्रेड फैक्टरी खुशहालपुर में लगाई जाएगी।कलक्ट्रेट स्थित मुशायरा ग्राउंड में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, सीओ अर्पित कपूर और एसीएम मनी अरोड़ा की समिति ने ठेका की कार्रवाई शुरू की।


इस दौरान सबसे अधिक बोली खुशहालपुर रोड ब्रेड फैक्टरी के छह लाख की बोली लगाई गई। यहां 59 दुकानें लगेंगी। पाॅलीटेक्निक कॉलेज परिसर की 48 दुकानों के लिए चार लाख सात हजार रुपये की बोली लगी। बुद्धि विहार उत्तरी में 15 दुकानों के लिए डेढ़ लाख और दक्षिणी में 13 दुकानों के लिए 95 हजार रुपये का ठेका हुआ है। पारकर इंटर कॉलेज परिसर में 45 दुकानों के लिए चार लाख 30 हजार की बोली लगाई गई। मंडी की 30 दुकानों के लिए 22 हजार 500 रुपये की बोली लगी।


इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर की पांच दुकानों के लिए 20 हजार 500 रुपये की बोली लगी है। मुशायरा ग्राउंड पर ठेकेदारों के साथ समर्थकों की भीड़ दोपहर से शाम तक इकट्ठा रही। जिले में आतिशबाजी भंडारण के लिए 19 लाइसेंसी गोदाम स्थित हैं। पीतल बस्ती, कटघर देहरी मुस्तकम, कल्याणपुर कटघर, मैनाठेर समेत बिलारी, ठाकुरद्वारा, अगवानपुर स्थित आतिशबाजी गोदामों के सुरक्षा व्यवस्था की जांच जिला प्रशासन कर चुका है।
विज्ञापन

सातों स्थानों पर एक-एक दुकान एनजीओ की लगेंगी

सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि सातों स्थानों पर एक-एक दुकान स्वयं सहायता समूह की लगाई जाएंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अलग ढंग की आतिशबाजी तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें