फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: ट्रेनों में बर्थ न बसों में सीट..दिवाली पर चुनौतियां भरा सफर, स्टेशनों पर जूझते नजर आए यात्री

Sun, 12 Nov 2023 12:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रेलवे और रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। कई लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में सीट न मिलने के कारण लोगों ने एसी कोचों से यात्रा करना शुरू कर दिया। इससे अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर एसी कोच में यात्रा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर लगभग सभी रूटों पर ट्रेनें व बसें तो भरपूर हैं लेकिन यात्री बेबस हैं। ट्रेनों में एसी बोगियों की स्थिति भी जनरल जैसी है। यहां कई लोगों के टिकट तो कंफर्म हैं लेकिन सीट मिल जाए इसकी गारंटी नहीं है। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय ही यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति रोडवेज बसों की है।

विज्ञापन


डिपो पर बस के पहुंचते ही यात्रियों में सीट पाने की ऐसी होड़ रहती है कि पलक झपकते ही बस फुल हो जाती है। मुरादाबाद पूर्वांचल के रूटों पर यह समस्या ज्यादा है। हालांकि दिल्ली, उत्तराखंड व लोकल के रूटों पर भी सामान्य से तीन गुना ज्यादा भीड़ है। शनिवार को बस अड्डों के प्रभारी व रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

गरीब एक्सप्रेस में अनारक्षित यात्रियों ने कब्जाए एसी कोच

दिवाली व छठ पूजा के मौके पर घर जाने के लिए लोग हर जुगत लगा रहे हैं। आरक्षण नहीं मिला तो अनारक्षित टिकट लिए और एसी बोगियों में सवार हो रहे हैं। शनिवार को नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अनारक्षित यात्रियों ने ट्रेनों की एसी बोगियों में कब्जा कर लिया।

इससे आरक्षित यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह रही कि कुछ अनारक्षित गैलरी में खड़े हो गए तो कुछ शौचालयों में घुस गए। आरक्षित यात्रियों को शौचालय जाने के लिए भी जगह नहीं मिली। सफर कर रहे बच्चों को बुरा हाल रहा। लोगों ने डीआरएम को टैग पर एक्स पर शिकायत भी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन


भीड़ के कारण टिकट चेकिंग स्टाफ भी ट्रेनों में अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं लेकिन उनमें भी यही स्थिति है। इसके अलावा त्योहार के दिन लोगों को समय पर घर पहुंचने की भी चिंता है। ट्रेनों के लेट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को (14014) आनंद विहार-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर तीन घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची। जबकि नई दिल्ली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 32 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं आनंद विहार-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद बरेली के बीच कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

डीआरएम राजकुमार सिंह ने एक्स पर बताया कि लाइन पर ट्रेनों की अधिकता के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों के समय के पालन में सुधार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें