फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेड़ों को काटने पर विवाद, दोनों पक्ष के चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पेड़ों को काटने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों ओर के चार लोग घायल हुए हैं, इनमें से एक को गंभीर घायल हो में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मघपुरी इनायतपुरी के रहने वाले रमेश सिंह और दूसरे पक्ष के वीर सिंह में पेड़ों को लेकर विवाद हो गया। रमेश का आरोप है कि उनके करीब 50 पेड़ लगे हैं, जिनमें से वीर सिंह ने चोरी से करीब 15 पेड़ काट दिए। वहीं वीर सिंह पक्ष इन पेड़ों को अपना बता रहा है। इसी को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बार मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के वीर सिंह, रमेश सिंह और दूसरे पक्ष के वीर सिंह व रामफल आदि घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलावस्था में थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। यहां से गजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें