फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवानपुर में दो पक्षों में हुआ पत्थर,दहशत में आये परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में बुधवार शाम व्हाट्सएप पर विवादित स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों तरफ की पत्थरबाजी से बीच के कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूटने के अलावा भारी नुकसान हुआ, कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ कर विवाद को शांत कराया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने एहतियातन मोहल्ले में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर में बुधवार को मोबाइल पर स्टेटस लगाने का विवाद तूल पकड़ गया। विवादित स्टेटस लगाए जाने से गुस्साए सैकड़ों लोग लाठी डंडों के साथ सड़कों निकल गए। दोनों पक्ष के युवाओं ने मकानों की छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। जिससे कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट कर चकनाचूर हो गए। इसके अलावा भी घरों में काफी नुकसान हुआ। 30 मिनट की पत्थरबाजी में मकानों की छतें और सड़के ईंट पत्थरों से पट गई। महिलाएं और बच्चे खौफ की वजह से घरों में छिप गए। डर की वजह से बच्चे घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकले। घटना से माहौल गरमा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। जिससे कुछ हद तक माहौल शांत हुआ। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मोहल्ला ततारपुर में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए थे। कोई भी मिला नहीं। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। वहीं अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें