फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइन पार क्षेत्र की राम तलैया में घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंदौर में दूषित पानी से हुई कई लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है, मुरादाबाद महानगर में भी कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या है, इसमें लाइनपार क्षेत्र के राम तलैया मोहल्ला भी शामिल है। जिसे लेकर लोग चिंतित है। उनकी मांग है कि गंदे पानी का समस्या का अतिशीघ्र निदान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में पाइप लाइन काफी पुरानी है, जिससे वह अक्सर फट जाती हैं। इसके अलावा निर्माण कार्यों की तोड़फोड़ में भी पाइपलाइन कभी-कभी टूट जाती हैं तो सीवर का पानी मिलकर घरों तक पहुंचने लगता है। राम तलैया के लोग भी इंदौर की घटना के बाद चिंतित हो उठे हैं।

- राम तलैया के साथ साथ लाइनपार क्षेत्र के ही हनुमान नगर और सूर्य नगर में भी अक्सर घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी उन्होंने कई बार नगर निगम से की है। शनिवार को वाटर वर्क्स के कर्मचारी आए थे, सैंपल भी भरकर ले गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि पानी कितना नुकसानदायक है।
विज्ञापन

- देशराज शर्मा, राम तलैया

- सुबह जब नल खोलते हैं तो काफी देर तक गंदा पानी आता रहता है, बाद में साफ होता है। रविवार की सुबह भी गंदा पानी आया। पानी बाल्टी में भरने से हल्का पीला लगता है, उसका स्वाद भी ठीक नहीं होता है।
- संदीप कुमार, राम तलैया

- यहां की पाइप लाइनें 1990 की पड़ी हुई हैं, जो अब खराब हो चुकी हैं, अक्सर पाइप लाइनें फट जाती है। जब पानी बंद होता है तो नालियों का पानी पाइपलाइन में भर जाता है, शुरुआत में वहीं गंदा पानी घरों के नलों से निकलता रहता है।
- गौरी शंकर, दुकानदार, राम तलैया

- कभी अच्छा पानी है तो कभी गंदा पानी आने लगता है, ये समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सुबह हो या शाम नल खोलने के बाद कुछ देर अच्छा पानी नहीं आता है, जिसे यूं ही बहाना पड़ता है, इसके बाद साफ पानी आना शुरू होता है।
- महेंद्र कुमार, दुकानदार, राम तलैया

- यहां सीवर लाइन नहीं है, नालियों का पानी, करूला के नाले में जाता है। बारिश के दौरान यहां अक्सर जलभराव हो जाता है। पेयजल की पाइपलाइन अक्सर टूट जाती है। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा गया था।
-सुनील सैनी, राम तलैया

- गंदा पानी बीमारियों का कारण बनता है, जिसके नहाने और पीने दोनों से ही नुकसान होता है। नगर निगम को क्षेत्र की बड़ी समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान करना चाहिए। क्षेत्र की पाइप लाइनों को ही बदला जाना चाहिए। एक जगह मरम्मत होती है तो दूसरी जगह टूट जाती है।
- नैपाल सिंह, दुकानदार, राम तलैया

पार्षद का कथन-
- मेरे वार्ड में हनुमान नगर आता है, यहां गंदे पानी की कोई स्थायी समस्या तो नहीं है लेकिन जब निर्माण कार्य या किसी अन्य वजह से पेयजल पाइप लाइन टूट जाती है तो ठीक करा दिया जाता है, इस दौरान जरूर कहीं कहीं रेतयुक्त पानी आने की शिकायत होती है।
विज्ञापन

राहुल वरुण सैनी, पार्षद वार्ड-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें