फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मजदूर को कासिम को आत्महत्य के लिए उकसाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर बेटे ने विरोध किया था। दोनों के प्रताड़ित करने से बेटे ने जान दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीर का बाजार निवासी कासिम मजदूरी करता था। 23 दिसंबर की रात कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में कासिम के पिता आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटे की पत्नी सबा दूसरे तल के कमरे में रहती थी। आरोप लगाया कि बहू सबा का मझोला थाना क्षेत्र के मीना नगर तिकोनिया मस्जिद के पास रहने वाले जीशान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पति को लग गई थी। बेटे ने पत्नी को जीशान से बात करने के लिए मना किया लेकिन बहू ने अपना रवैया नहीं बदला। बहू और उसका प्रेमी बेटे को लगातार प्रताड़ित करते थे। कई बार बहू के प्रेमी ने बेटे कासिम को आत्महत्या के लिए उकसाया था।
23 दिसंबर को भी आरोपी जीशान बेटे कासिम के घर आया था। इस दौरान कासिम की पत्नी सबा के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित किया था। कुछ देर बाद सबा को अपने साथ लेकर चला गया। दोनों के उकसाने के कारण ही बेटे कासिम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मझोला पुलिस ने पिता की तहरीर पर कासिम की पत्नी सबा और उसके प्रेमी जिशान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। इस बारे में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस आरोपों की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें