फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी की 16 ग्राम पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी खुलेगी। इस लाइब्रेरी के लिए पहले चरण में किताबें आ गई हैं। दूसरे चरण में शीघ्र ही कंप्यूटर मिलने वाले हैं। ग्रामीण युवा अब डिजिटल लाइब्रेरी में जाकर बेहतर तरीके से अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के दावे के अनुसार बिलारी ब्लॉक की सभी 98 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक पुस्तकालय खुल गए हैं। ब्लॉक के एडीओ शकील अहमद ने बताया कि ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने को मंजूरी मिली है। इन ग्राम पंचायतों में देवीपुरा नगला, मोहम्मद हयातपुर, ग्वारऊ, कमालपुर चंदौरा, सादिकपुर, नारायनपुर देवा, चिड़िया भवन, धर्मपुर कलां, ग्वालखेड़ा, ढकिया नरु, बहादरपुर, नवैनी गददी, जलालपुर खास, भूड़ावास, सतारन और स्योंडारा शामिल हैं।
एडीओ के अनुसार पहले चरण में सभी डिजिटल लाइब्रेरी के लिए किताबें उपलब्ध हो गई हैं। शीघ्र ही कंप्यूटर भी मिलने की उम्मीद है। इन 16 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत सचिवालय में जहां डिजिटल लाइब्रेरी है, वहां फर्नीचर की भी पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। उधर, ग्राम पंचायत शेरपुर माफी के प्रशासक कुर्बान अली ने बताया कि असामाजिक तत्व कई बार उनकी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर कीमती सामान निकालकर ले जा चुके हैं। ग्राम पंचायत थांवला की प्रशासक सायरा बेगम, ढकिया नरु के प्रशासक मनोहर सिंह, बहादरपुर के प्रशासक हाजी माजिद अंसारी, खंडुआ के प्रशासक रविंद्र सिंह और नगलिया जट के प्रशासक चौधरी संजीव सोनू ने पंचायत सचिवालयों की रात्रि सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध कराने की मांग पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें