मुरादाबाद। बकरीद व अन्य त्योहारों के मद्दंनजर डीआईजी शलभ माथुर ने बृहस्पतिवार रात सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग भी देखा।
बिजनौर दौरे से लौटे डीआईजी शलभ माथुर बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के पुलिस अफसरों संग मीटिंग की। उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी व पुलिस कर्मी मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा चौकी और थानों में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की जाए। जिसमें सभी पक्षों के लोगों से बात सुनी जाए। किसी को कोई शिकायत या दिक्क्त है तो उनका निस्तारण करें। बृहस्पतिवार रात वह सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल ही पहुंच गए और उन्होंने अधीनस्थ अफसरों और पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।