फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट आने का नहीं किया इंतजार, पहुंच गया नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की आरटीपीआर की रिपोर्ट आने का पिता ने इंतजार नहीं किया। बेटे को पढ़ाई के लिए नैनीताल भेज दिया। लेकिन रविवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। आरआर टीम ने संपर्क किया तो संक्रमित छात्र नैनीताल में मिला। टीम ने पिता को बेटे को मुरादाबाद लाने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र का पंद्रह वर्षीय छात्र नैनीताल में पढ़ाई करता है। वह छुट्टी में घर आया था। वापस नैनीताल जाने के लिए 31 दिसंबर को उसने कोविड की जांच कराई थी। एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों जांच कराई। एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद छात्र को पिता ने नैनीताल भेज दिया। रविवार को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट के आधार पर आरआरटी ने उससे संपर्क किया तो पिता ने बताया वह नैनीताल में है। ये लापरवाही संक्रमण की चेन बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें