कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ की वार्षिक कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तीनों पदों के दावेदारों के लिए मतदान किया। इसमें चौधरी चरन सिंह ढाका 20 मतों से डॉ. विनीत नैन को पराजित कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
बृहस्पतिवार को चुनाव समिति (एल्डर कमेटी) के अध्यक्ष महावीर सिंह की देखरेख में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया गया। अबकी बार 144 में से 141 अधिवक्ताओं ने अपने मत का इस्तेमाल करते हुए बढ़-चढ़ कर मतदान किया। बार का सदस्य होने के नाते कांठ के पूर्व विधायक एडवोकेट अनीसुर्रहमान सैफी भी वोट डालने के लिए पहुंचे।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने तीन बजे से मतों की गणना की। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार चौधरी चरन सिंह ढाका को 80 और डॉ. विनीत नैन को 60 मत मिले।
एक मत कैंसिल हुआ। 20 मतों से चौधरी चरन सिंह ढाका डॉ. विनीत नैन को पराजित कर बार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महासचिव पद के दावेदार शहजाद रफी खान को 49, कपिल कुमार यादव को 40, मोहम्मद नाजिम सैफी को 31 और सुनील कुमार को 20 मत मिले। एक मत कैंसिल हुआ। इस प्रकार शहजाद रफी खान नौ मतों से महासचिव विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार मोहम्मद नौशाद को 82 एवं कपिल कुमार राणा को 58 मत मिले, यहां भी एक मत कैंसिल हुआ।
चुनाव समिति ने 24 मतों से मोहम्मद नौशाद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इस दौरान चुनाव समिति (एल्डर कमेटी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी सिंह, कोमल सिंह, सदस्य दीप सिंह, संजीव बिश्नोई, सुगम पंवार, मरगूब अहमद खां, शहाबुद्दीन, अजब सिंह सैनी समेत सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते पूर्व विधायक एडवोकेट अनीसुर्रहमान सैफी। संव