फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जहर खाने वाले ग्रामीण की पत्नी ने प्रधानाध्यापक व पत्नी के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 14 Aug 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव रमनावाला में बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर हालत में उपचाराधीन लीलाधर के मामले में नया मोड़ आ गया है। लीलाधर की पत्नी विमला देवी ने एक प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। विमला देवी का कहना है कि दोनों की धमकी से तनाव और डर में आकर लीलाधर ने जान देने का प्रयास किया था। लीलाधर का सुसाइड नोट बताते हुए एक पत्र भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार बताया कि विमला देवी का कहना है कि प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह और उनकी पत्नी ने 21 नवंबर 2020 को उनके पति से जमीन का बैनामा करा लिया था। छह साल से इस जमीन का पैसा नहीं दिया जा रहा। पति के बार-बार मांगने पर भी जमीन का पैसा नहीं दिया उल्टे बलबीर सिंह ने अपनी पत्नी की ओर से एक झूठा मुकदमा उसके पति की खिलाफ दर्ज करवा दिया। विमला देवी का आरोप है कि 12 अगस्त को पति-पत्नी ने धमकी दी कि यदि उनसे पैसे मांगे तो एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा देंगे। इससे तनाव में आए पति लीलाधर ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उनकी हालत नाजुक है। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट जैसे पत्र में यह सब लिखा है।

दूसरी ओर बलबीर सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बेची गई जमीन का लीलाधर ने दूसरे को भी बैनामा करा दिया। कोर्ट के आदेश से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी पत्नी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर भी दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है शिकायत की जांच की जा रही है। लीलाधर के खिलाफ पहले से ही कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें