फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भजन संध्या में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल की ओर से नगर के नव दुर्गा शिव साई मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। आरती के बाद भाेग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सेवादार व भजन प्रवाहक दीपक शर्मा ने सच्चे ह्दय से श्याम का सुमिरन किया करो व बिगड़ी बने न श्याम के बिना भजन प्रस्तुत किया। मीनू शर्मा ने अर्जी लिख दी मैंने तेरे दरबार में भजन प्रस्तुत किया। शौर्य मित्तल ने ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी, पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन हो गए। सेवादार ने मोरछड़ी का झाड़ा लगाया। इस मौके पर नमन रस्तौगी, मनोज, विनीत राठी, सुमित शर्मा, सौरभ शर्मा, रमेश, कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें