फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: मुरादाबाद में पंजीकरण न होने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस, दस घंटे से लाइन में लगे थे लोग

Thu, 17 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण में हो रही देरी से मुरादाबाद में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। घंटों लाइन में लगने के बावजूद पंजीकरण न होने पर श्रद्धालुओं ने जेके बैंक के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने में पसीना बहाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दस-दस घंटे लाइन में लगने के बाद भी पंजीकरण नहीं हो रहा है। बुधवार को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पंजीकरण न होने पर श्रद्धालुओं ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक (जेके बैंक) के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इस दाैरान धक्कामुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। इसके लिए 14 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन पंजीकरण प्रक्रिया में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुरादाबाद में सिर्फ जीएमडी रोड पर चड्ढा काॅम्प्लेक्स स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में ही पंजीकरण हो रहे हैं। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करने के लिए लाइन में लग गए थे, लेकिन दोपहर तीन बजे तक उनका नंबर नहीं आ सका।

विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद
फीस जमा करने और बायोमेट्रिक करवाने वालों की एक लाइन होने के कारण श्रद्धालुओं में धक्कामुक्की शुरू हो गई। सभी लोग यही चाह रहे थे कि किसी तरह पंजीकरण हो जाए, जिससे यात्रा की तारीख मिल सके। इसके बावजूद जब नंबर नहीं आया तो धैर्य जवाब दे गया और श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने शटर बंद कर ताला लगा लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को संभाला।

4 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद

सात सौ श्रद्धालुओं की जमा हुई फीस

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यात्रा के लिए पहले 150 रुपये पंजीकरण फीस जमा करवाई जा रही है। इसके बाद बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पंजीकरण होते ही श्रद्धालुओं को यात्रा की ऑनलाइन तारीख आवंटित की जा रही है। मंगलवार और बुधवार को सात सौ श्रद्धालुओं की फीस जमा हुई है। इसमें से 336 श्रद्धालुओं ने बुधवार को फीस जमा की। शाम छह बजे तक ढाई सौ श्रद्धालुओं का पंजीकरण भी हो गया था। बैंक अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण होते ही यात्रा परमिट जारी किया जा रहा है। इसके बाद श्रद्धालुओं को बैंक आने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद
श्रद्धालुओं ने बयां किया दर्द
मैंने मंगलवार को फीस जमा की थी और बायोमेट्रिक के लिए बुधवार को बुलाया था। बुधवार को फीस जमा करने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ हो गई। इसके कारण कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे हैं। लाइन में लगे कई घंटे हो चुके हैं। - सचिन कुमार

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मंगलवार को 150 रुपये की फीस जमा की और बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को आने के लिए कहा था। बुधवार को भी सिर्फ फीस ही जमा कर रहे हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे से लाइन में लग गए थे, लेकिन दोपहर दो बजे तक भी नंबर नहीं आया। - मनोज कश्यप

सुबह चार बजे से लाइन में लगा हूं। सिर्फ फीस जमा करने पर जोर दे रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया बहुत धीमी है। यह व्यवस्था बैंक की हीलाहवाली की वजह से खराब हुई है। - छोटेलाल

बहजोई से 21 श्रद्धालुओं के साथ आया हूं। मंगलवार और बुधवार का पूरा दिन बीत गया। भीड़ की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। -देवेंद्र कुमार

सर्वर डाउन का बहाना करके बैंक कर्मचारियों ने व्यवस्था खराब कर दी है। दो दिन श्रद्धालु खड़े-खड़े बेहाल हो गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चौथी बार यात्रा पर जाऊंगा, लेकिन पंजीकरण में ऐसी कभी कोई परेशानी नहीं हुई। - धर्मसिंह सैनी
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए 50-50 के समूह में अंदर बुलाने की व्यवस्था बनाई है। बायोमेट्रिक में समय लग रहा है। 11 बजे तक तकनीकी समस्या की वजह से वेबसाइट नहीं चली। पिछले साल पंजाब नेशनल बैंक में भी पंजीकरण की सुविधा थी, लेकिन इस बार सिर्फ हमारी बैंक में ही पंजीकरण हो रहे हैं। इसलिए भीड़ ज्यादा है। - इमरान लतीफ, शाखा प्रबंधक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : संवाद
अन्य जिलों के भी आ रहे श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा के लिए जिले के अलावा रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर से भी श्रद्धालु आकर पंजीकरण करवा रहे हैं, इसलिए भीड़ अधिक है। पंजीकरण का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक का है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुधवार रात आठ बजे तक पंजीकरण किए गए। पिछली बार जेके बैंक में 1300 पंजीकरण हुए थे, लेकिन इस बार दो दिन में सात सौ श्रद्धालुओं की फीस जमा हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें